(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

एच.एम.वी. ने करवाई कविता उच्चारण प्रतियोगिता






जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग पंजाबी द्वारा यूथ वैलफेयर विभाग के साथ मिलकर कविता उच्चारण प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में 32 छात्राओं ने भाग लिया तथा विभिन्न कवियों की रचनाएं अंग्रेजी, हिन्दी व पंजाबी भाषा में प्रस्तुत की। डीन यूथ वैलफेयर श्रीमती नवरूप ने छात्राओं को प्रेरित किया तथा बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें टिप्स दिए। इंचार्ज पंजाबी साहित्य सभा कुलजीत कौर ने छात्राओं को बधाई दी तथा कहा कि साहित्य व समाज का बड़ा गहरा नाता है। प्रतियोगिता में जज की भूमिका डॉ. ज्योति गोगिया, रितु बजाज तथा लवलीन कौर ने निभाई। सकीरा ईर्शाद व मनप्रीत कौर ने प्रथम, सोफिया व गगनदीप ने द्वितीय तथा किरनदीप व विपनीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नेहा व दृष्टि को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने विजेताओं को बधाई दी तथा कहा कि युवा वर्ग को अपनी रचनाओं के माध्यम से विभिन्न सामाजिक व राष्ट्रीय चुनौतियों को सामने लाना चाहिए। 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar