(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

डीएवी कॉलेज, जालंधर में पंजाबी माह के संदर्भ में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया






जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी कॉलेज, जालंधर के पोस्ट ग्रेजुएट पंजाबी विभाग के पंजाबी साहित्य सभा मंच ने गुरु नानक देव जी के जन्मदिन और पंजाबी माह के संदर्भ में एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पंजाबी विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार खुराना व प्रो. मंजीत सिंह ने इस निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया था। छात्रों को निबंध लेखन हेतु तीन विषय दिए गए थे। निबंध प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. दिनेश, प्राध्यापक, राजनीति शास्त्र विभाग जी द्वारा किया गया। बीकॉम की छात्रा धन्वी शारदा ने पहला, बीकॉम कंप्यूटर साइंस की तनिष्का ने दूसरा और बीकॉम की समरप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरस्कार वितरण समारोह में प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, पूर्व प्राचार्य एमएल एरी, कॉलेज के पूर्व छात्र सदस्य व डोनर आरके गुप्ता, विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार खुराना व पंजाबी विभाग के शिक्षक प्रो. सुखदेव सिंह, प्रो. एसके मिड्डा, प्रो. मनजीत सिंह, प्रो.  मनप्रीत, प्रो. पवन उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाबी साहित्य सभा की यह एक अच्छी पहल है। साहित्य सभा के प्रभारी डॉ. किरणदीप कौर ने सभी का धन्यवाद किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar