दर्शन अकादमी जालंधर में विभिन्न प्रतियोगिताओं द्वारा विद्यार्थियों के कौशल को निखारा

जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी जालंधर में शनिवार को विविध प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनके कौशल को निखारना रहा। इस अवसर पर क्रिकेट प्रतियोगिता,साक्षात्कार अभ्यास ,भाषण प्रतियोगिता एवं कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंतर सदन क्रिकेट प्रतियोगिता में विद्यालय की चारों हाउस टीमों — लाल, नीला, हरा और पीला के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबले खेले गए। फाइनल में हरा सदन ने 59 रन का लक्ष्य दिया, जिसे पीला सदन ने अंतिम ओवर में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्राप्त कर लिया। मैन ऑफ द मैच: पीला सदन के खिलाड़ी वंशवीर ने सर्वाधिक 32 रन बनाकर यह सम्मान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता (कक्षा 6 से 8) छात्रों ने प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। विजेताओं को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साक्षात्कार अभ्यास (कक्षा 9 और 10) विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और संवाद कौशल का प्रदर्शन किया। उनके प्रयासों की सराहना की गई और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कविता वाचन प्रतियोगिता (कक्षा 1 से 5) नन्हे विद्यार्थियों ने भावपूर्ण कविताएँ प्रस्तुत कीं। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इन प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और खेल भावना को उजागर किया। प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी तथा समस्त शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी प्रेरणादायी बना दिया।

Check Also

एच.एम.वी. की पत्रकारिता की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

जालंधर (अरोड़ा) :- मास कम्युनिकेशन और वीडियो प्रोडक्शन के पीजी मॉस कम्यूनिकेशन एवं वीडियो प्रोडक्शन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *