एच.एम.वी. की पत्रकारिता की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

जालंधर (अरोड़ा) :- मास कम्युनिकेशन और वीडियो प्रोडक्शन के पीजी मॉस कम्यूनिकेशन एवं वीडियो प्रोडक्शन विभाग की बी.वॉक (जर्नलिज्म एवं मीडिया) सेमेस्टर-3 की छात्राओं ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर द्वारा आयोजित यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में अपने शानदार प्रदर्शन से कॉलेज का नाम रोशन किया। शाहिस्ता अली ने 9.05 एसजीपीए हासिल किए, हर्षिता अंगरीश और संपिता अंग्राल ने 9 एसजीपीए हासिल किए, तनवीर कौर और गनिता ने 8.85 एसजीपीए हासिल किए, दिया लालोत्रा ने 8.75 एसजीपीए हासिल किए, गीतिका ने 8.20 एसजीपीए हासिल किया और रितिका बिरदी ने 8.10 एसजीपीए हासिल किए। प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने उन्हें बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर विभाग की प्रमुख डॉ. रमा शर्मा भी उपस्थित थीं।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय का नाम किया रोशन

जालंधर (अरोड़ा) :- इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन कैंपस के छात्र नीलेश दत्ता ने …