
कुलपति प्रो (डा) सुशील मित्तल की तरफ से डा.बलकार सिंह के कार्यों की सराहना
सीनियर फैकल्टी, अधिकारियों एवं स्टाफ ने कहा, आपसे मिलकर किये गए कार्य सदैव यादगारी एवं प्रेरणादायक रहेंगे
जालंधर (अरोड़ा) :- आई.के गुज़राल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू) में शुक्रवार को सीनियर फैकल्टी एवं डीन कॉलेज डेवलपमेंट रहे प्रो (डा) बलकार सिंह को उनकी रिटायरमेंट पर विदायगी पार्टी दी गई! तक़रीबन 23 साल की अकादमिक एवं प्रशासनिक सेवाओं के बाद डा बलकार सिंह यूनिवर्सिटी से सेवानिवृत हुए! डा.बलकार सिंह वर्तमान में यूनिवर्सिटी में डीन कालेज डेवलपमेंट एवं हेड मेकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट थे! उन्होंने यूनिवर्सिटी में बतौर कंट्रोलर परीक्षाएं, विजिलेंस अधिकारी सहित विभिन्न विभागों में अपनी दक्ष सेवाएं निभाईं!



आई.के.जी पी.टी.यू में उन्होंने 24 दिसंबर 2003 को बतौर डिप्टी डीन/सहायक प्रोफेसर ज्वाइन किया था! इससे पहले वे पंजाब स्टेट फेडरेशन आफ शुगर मिल्स में सहायक इंजीनियर एवं शहीद भगत सिंह इंजीनियरिंग कालेज फ़िरोज़पुर में लेक्चरर भी रहे! विदायगी समारोह की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसमें वक्ताओं ने डा बलकार सिंह द्वारा संस्था को दी गई उत्कृष्ट सेवाओं और समर्पण की सराहना की। यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो (डा) सुशील मित्तल ने कहा कि डा बलकार सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा,प्रशासन,सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि डा बलकार सिंह एक चौमुखी प्रतिभा के मालिक रहे, जिन्होंने क्षेत्र में योगदान दिया!



समरोह में रजिस्ट्रार डा.नवदीपक संधू ने संस्थान के साथ बिताए गए डा बलकार सिंह के कार्यकाल में उनसे जुडी यादें सांझी कीं! इस दौरान डीन डा.आर.पी.एस बेदी, डा.परवीन बंसल, डा.सतवीर सिंह, कंटोलर परीक्षाएं डा परमजीत सिंह ने भी डा बलकार सिंह के यूनिवर्सिटी के विकास में किये गए कार्यों पर चर्चा की! समारोह को डा बलकार सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी पवित्तर कौर ने भी सम्बोधित किया! डा.बलकार सिंह ने अनुभव साझा किए तथा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन डिप्टी लाइब्रेरियन डा मधु मिड्डा ने किया! समारोह के दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह एवं सम्मान भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने उनके बेहतर स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Jiwanjot Savera