पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में ‘हिंदी शब्द चुनौती’ प्रतोयोगिता का आयोजन

जालंधर (तरुण) :- पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में हिंदी साहित्य धारा द्वारा ‘हिंदी शब्द चुनौती प्रतियोगिता’का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की शब्द-सम्पदा, उच्चारण शुद्धता एवं त्वरित सोचने की क्षमता का विकास करना था। इस प्रतियोगिता में बी.ए एवं बी.एड के लगभग 18 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता मौखिक रूप से आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों को दिए गए विषयों से संबंधित अधिकतम शब्द निर्धारित समय में बताने थे|विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और सक्रियता के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान कक्षा में उत्साहपूर्ण एवं प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण बना रहा। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों की भाषा दक्षता, स्मरण शक्ति तथा बोलने का आत्मविश्वास विकसित हुआ। अंत में सभी विद्यार्थियों की सहभागिता की सराहना की गई। यह प्रतियोगिता अत्यंत सफल एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुई। अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंध समिति के अन्य माननीय सदस्यों तथा आदरणीय प्राचार्या डॉ. पूजा पराशर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु डॉ. नीना मित्तल और दीवाक्षी के प्रयासों की सराहना की।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *