एच.एम.वी. में स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग द्वारा गुरू तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस को समर्पित विस्तारक संभाषण आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालन्धर में प्राचार्या डॉ. एकता खोसला के संरक्षण में स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग की ओर से गुरू तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस को समर्पित गुरू नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर के निर्देशानुसार विस्तारक संभाषण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. तनूजा तनु (पत्रकार, वरिष्ठ सम्पादक, पंजाब केसरी) उपस्थित रही। सर्वप्रथम प्राचार्या जी द्वारा उनका ग्रीन प्लान्टर व स्मृति चिन्ह भेंटकर हार्दिक अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि हमारा सिक्ख इतिहास सामाजिक समानता, न्याय, वीरता एवं बलिदान जैसे मूल्यों को धारण किए है। गुरू नानक देव विश्वविद्यालय द्वारा शुरू की गई यह श्रृंखला वास्तव में विशेष महत्व रखती है। यह आयोजन छात्राओं को हमारे सिक्ख इतिहास से परिचित करवाने में सहायक सिद्ध होंगे।

About admin

Check Also

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए जालंधर तैयार; नितिन कोहली ने सुरजीत हॉकी स्टेडियम में तैयारियों का लिया जायजा

नितिन कोहली और वरुण रूजम ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया; दर्शकों के लिए मुफ्त प्रवेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *