केo विo चंडीगढ़ संभाग 53 वें संभागीय खेल गतिविधि का समापन

जालंधर (अरोड़ा) :- पीएम श्री के वि क्रमांक 2 के निर्देशन में 53 वें संभागीय हॉकी खेल आयु वर्ग 14,17 बालक और बालिका वर्ग का समापन हुआ। केo विo 4 जालंधर कैंट की टीम विजेता, केo विo 1 हुसैनपुर की टीम उपविजेता व के वि क्र 2 तीसरे स्थान पर रही। बालिका 14आयु वर्ग और बालक वर्ग 17 आयु वर्ग की टीम का चयन भी किया गया। मुख्य अतिथि बीरेंद्र गुरिया ने खिलाड़ियों को पदक से सम्मानित किया।

गुरिया ने खिलाड़ियों को मेहनत के साथ खेलने की अपील की। विशिष्ट अतिथि डॉo बिहारी झा ने खेलभावना को राष्ट्रभावना का जनक बताते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। प्राचार्य रविंदर कुमार ने सफलता पूर्ण आयोजन के लिए चंडीगढ़ संभाग के पर्यवेक्षक अमन हांडा, निर्णायक मंडल का आभार प्रकट किया। डॉक्टर सुशील कुमार और लक्षिता ने उत्कृष्ट मंच संचालन करते हुए सफल खेल आयोजन के लिए सबका आभार प्रकट किया। खेल आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *