Breaking News

डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर में “मशरूम: द फंक्शनल फूड” पर एक डीबीटी प्रायोजित व्याख्यान का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर में जूलॉजी विभाग ने आज “मशरूम: द फंक्शनल फूड” पर एक डीबीटी प्रायोजित व्याख्यान का आयोजन किया। आमंत्रित मुख्य वक्ता डॉ. अवनीत पाल सिंह पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला के वनस्पति विज्ञान विभाग में कार्यरत्त है, उन्होंने अपने वक्तव्य में मशरूम के पोषण और औषधीय महत्व पर विचार-विमर्श किया।
प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने मुख्य वक्ता का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया, जबकि जूलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं समग्र समन्वयक डीबीटी डॉ. पुनीत पुरी ने संकाय के साथ डॉ. अवनीत पाल सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट किया।
डॉ. पुनित पुरी ने डीबीटी योजना और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर को प्रदान स्टार कॉलेज के सम्मान पर प्रकाश डालते हुए डॉ. अवनीत का औपचारिक स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने भी अतिथि का औपचारिक स्वागत किया और छात्रों को वैज्ञानिक कौशल विकसित करने और ऐसी गतिविधियों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।


व्याख्यान में डॉ. सीमा शर्मा, प्रो. पूजा शर्मा, डॉ. अभिनय ठाकुर, प्रो. पंकज बग्गा, डॉ. राजवंत, बॉटनी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कोमल अरोड़ा एवं डॉ. लवलीन सहित संकाय सदस्यों ने प्रतिभागिता की। हैप्पी जॉन, चंदर प्रकाश, विकास इत्यादि लैब स्टाफ के सदस्य भी उपस्थित रहे।
इस समारोह के संयोजक डार्विन जूलॉजिकल सोसायटी के प्रभारी डॉ. ऋषि कुमार रहें और उन्होंने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापित किया। यह व्याख्यान डीबीटी स्टार कॉलेज योजना के तत्वावधान से आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य विज्ञान में नवीन और अंतःविषय अनुसंधान को बढ़ावा देना है।

About admin

Check Also

डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर में ‘ऑप्टिकल फाइबर तथा लेज़र (LASERs) के कुछ रोचक उपयोग” विषय पर एक एक्सटेंशन लेक्चर‘ आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर के स्नातकोत्तर भौतिक विभाग द्वारा डी.बी.टी. स्टार महाविद्यालय योजना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *