पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने भोगपुर दानामंडी में धान खरीद का लिया जायजा

रिंकू ने कहा- केंद्र सरकार किसानों के साथ, पंजाब की भगवंत मान सरकार पूरी तरह से फेल

जालंधर (अरोड़ा) :- भाजपा नेता और जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने आज भोगपुर दानामंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीद का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की सरकार किसानों को खराब कर रही है। पंजाब सरकार नहीं चाहती है कि समय से किसानों को धान खरीद किया जा सके। भोगपुर दानामंडी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुशील रिंकू ने कहा कि पंजाब सरकार का रिमोट दिल्ली बैठे अरविंद केजरीवाल के पास है। पंजाब के सभी अफसर मीटिंग करने दिल्ली अरविंद केजरीवाल के पास जाते हैं। जिससे पंजाब की सुनवाई नहीं हो रही है। सुशील रिंकू ने कहा कि केंद्र सरकार धान का एक एक दाना खरीदने के लिए वचनवद्ध है। लेकिन पंजाब की भगवंत मान सरकार धान खरीदने के लिए गंभीर नहीं है। जिससे किसानों के लिए समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि वे किसानों के साथ हैं, पंजाब सरकार अपनी भूमिका ठीक से नहीं निभा रही है, जिससे किसानों को दिक्कत आई है।

About admin

Check Also

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए जालंधर तैयार; नितिन कोहली ने सुरजीत हॉकी स्टेडियम में तैयारियों का लिया जायजा

नितिन कोहली और वरुण रूजम ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया; दर्शकों के लिए मुफ्त प्रवेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *