जालंधर (अरोडा) :- मेहर चंद पॉलिटेक्निक ने “राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस” के अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया प्रधानाचार्य डॉ. जगरूप सिंह के गतिशील नेतृत्व और विभागाध्यक्ष डॉ. संजय बंसल के कुशल मार्गदर्शन में, मेहर चंद पॉलिटेक्निक के फार्मेसी विभाग ने ‘राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस’ मनाया और इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रोफेसर मीना बंसल ने बताया कि यह दिन फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में प्रोफेसर एम.एल. श्रॉफ के अमूल्य योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है। उन्हें भारतीय फार्मेसी शिक्षा का जनक माना जाता है, इसलिए उनकी जयंती को फार्मेसी शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सिमरन को मिला। द्वितीय पुरस्कार मुस्कान को मिलाजो कि डी.फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। इस अवसर पर संदीप कुमार, पंकज गुप्ता, सविता कुमारी और अभिषेक भी उपस्थित थे।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera