सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हैंडबॉल मुकाबले में जीता स्वर्ण पदक

जालंधर (अजय छाबड़ा ) :- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, नजदीक एन.आई.टी के दो विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। स्कूल की प्रिंसिपल रीना अग्निहोत्री ने बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के जोन गेम्स 2024 में स्कूल के विद्यार्थियों ने हैंडबॉल मुकाबले में शानदार इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल जीता है। जिसमें छात्र शांतनु मिश्रा का चयन राज्य स्तर के लिए और भाविश का चयन सब लेवल के लिए किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि यह ग्रुप के कोच करणवीर सिंह और विद्यार्थियों के अभिभावकों की मेहनत का नतीजा है। छात्रों की इस उपलब्धि पर ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों की सराहना की और उन्हें भविष्य में कड़ी मेहनत जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

About admin

Check Also

मेयर वर्ल्ड स्कूल की राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में शानदार जीत

जालंधर (अरोड़ा) :- मेयर वर्ल्ड स्कूल, जालंधर के खिलाड़ियों ने 28 सितंबर से 1 अक्टूबर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *