भारत विकास परिषद्, मेन ब्रांच शाखा के तत्वावधान में आज “पहला कदम स्कूल” में सेवा का एक विशेष प्रकल्प आयोजित किया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- विद्यालय के चेयरमैन राजिन्दर ऋषि ने परिषद् के सभी आगंतुक अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया और यह संदेश दिया कि “शिक्षा और संस्कार ही राष्ट्र निर्माण की नींव हैं।” उन्होंने बताया कि सभी के सहयोग से चल रहा पहला कदम स्कूल आज समाज में सेवा और सहयोग की मिसाल बन चुका है। मंच संचालन की जिम्मेदारी शाखा सचिव कंचन शर्मा ने निभाई और बच्चों को आज के आयोजन की पूरी जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष पवन कुमार गर्ग ने की। इस सेवा प्रकल्प में राज सबरवाल ने अपनी धर्मपत्नी स्व. गीता सबरवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर विद्यालय के 200 बच्चों को विशेष रूप से 200 तीन‑इन‑वन कॉपियाँ, पेंसिल बॉक्स, पेंसिल, रबर, शार्पनर के साथ‑साथ बिस्किट और क्रैकर्स के पैकेट वितरित किए।

विद्यालय में पहले से ही बच्चों को शिक्षा के साथ‑साथ स्कूल यूनिफॉर्म, बैग, कॉपी, किताबें और पानी की बोतलें निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। इस सेवा कार्य में हर्षवर्धन शर्मा, जो कि पहला कदम स्कूल के ट्रस्टी एवं भारत विकास परिषद् के गोल्डन मेंबर हैं, ने कहा कि यह आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने बच्चों में शिक्षा के साथ‑साथ संस्कार देने पर भी विशेष जोर दिया। अंत में शाखा अध्यक्ष पवन कुमार गर्ग ने सभी सहयोगियों और उपस्थित जनों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मेन ब्रांच के कोषाध्यक्ष संजीव गम्भीर, सेवा प्रमुख परवीन मग्गू, पर्यावरण प्रमुख अनिल शर्मा तथा मनोहर लाल जी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान “जन गण मन” के साथ हुआ |

About admin

Check Also

शुभ-आगमन 2026 : डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर में स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग के नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत

जालंधर (अरोड़ा) :- डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग की ‘कौटिल्य सोसाइटी ऑफ इकोनॉमिक्स’ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *