विश्व ओजोन दिवस मनाया विद्यार्थियों को वातावरण की संभाल के लिए आगे आने का न्योता

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने आज स्थानीय सरकारी सीनियर सेकैंडरी स्मार्ट स्कूल में विश्व ओजोन दिवस मनाया , जिसका विषय ‘मांट्रियल प्रोटोकोल: ऐडवांसिंग क्लाइमेट एक्शन’ था। इस दौरान पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व औरֹ मांट्रियल प्रोटोकोल’ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्व ओजोन दिवस प्रत्येक वर्ष 16 सितम्बर को मनाया जाता है, जिसका उदेश्य लोगों को ओजोन परत की महत्ता संबंधी जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि ओजोन परत धरती को सूरज की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाती है और सुरक्षित रखती है। उन्होंने आगे बताया कि मांट्रियल प्रोटोकोल, जो ओजोन परत को नुक्सान पहुँचाने वाले पदार्थों की उपभोगता और उत्पादन को सीमित करता है, पर हस्ताक्षर करने की याद में संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली द्वारा 1994 में इस दिन की घोषणा की गई थी। उन्होंने बताया कि ‘मांट्रियल प्रोटोकोल’ एक अंतरराष्री रय संधि है, जिसका उदेश्य ओजोन को नुक्सान पहुँचाने वाले पदार्थों के उत्पादन और उपभोगता को कम कर ओजोन परत की सुरक्षा करना है। इस दौरान विद्यार्थियों को वातावरण की संभाल के लिए आगे आने का न्योता भी दिया गया।

About admin

Check Also

खेड़ा वतन पंजाब दियां: आशा सैनी ने शूटिंग क्षेणी में जीता गोल्ड मेडल

चंडीगढ़ (अरोड़ा) :- पंजाब में चल रही खेड़ा वतन पंजाब दियां में जिला मोहाली में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *