दोआबा कालेज की विधि जोशी जीएनडीयू में तृतीय

जालंधर (अरोड़ा) :- प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कालेज के पोस्ट ग्रैजुएट जर्नालिज्म एवं मास कम्युनिकेशन विभाग की एमए जेएमसी समैस्टर-3 की छात्रा विधि जोशी ने जीएनडीयू में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने शिक्षण संस्थान का नाम रोशन किया। मेधावी छात्रा विधि जोशी ने कहा कि कालेज का जर्नालिज्म एवं मास कम्युनिकेशन विभाग विद्यार्थियों को समय-समय पर सैमीनारस, पैनल डिस्कशन, वर्कशॉपस, प्रैक्टिकल ऑडियो-विडियो ट्रैनिंग, प्रिंट एवं इलैक्ट्रॉनिक मीडिया की बारिकियों को सिखने के लिए स्थापित मीडिया हाऊसिस के इण्डस्ट्रीयल विजीटस करवाता रहता है जिससे कि परीक्षाओं में बढ़िया प्रदर्शन करने के लिए बहुत मदद मिलती है । प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी व डॉ. सिमरन सिद्धू-विभागाध्यक्षा और प्राध्यापकों ने इन मेधावी छात्रा विधि जोशी को इस उपलब्धि के लिये कालेज में सम्मानित किया और उसके अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिये हार्दिक बधाई दी ।

About admin

Check Also

डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर के कॉमर्स विद्यार्थियों ने सम सेमेस्टर के एस.जी.पी.ए. परिणामों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

जालंधर (अरोड़ा) :- डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर के स्नातकोत्तर वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग ने अपनी शैक्षणिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *