कैबिनेट मंत्री व चेयरमैन ने 16 अक्तूबर को भगवान वाल्मीक जी के प्रकटोत्सव को समर्पित शोभा यात्रा के लिए उचित प्रबंध करने की घोषणा की

कैबिनेट मंत्री ने समागम के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की

जालंधर (अरोड़ा) :- कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह और पंजाब सफ़ाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा 16 अक्तूबर को भगवान वाल्मीकी जी के प्रकटोत्सव के अवसर पर सजाई जाने वाली शोभा यात्रा के लिए उचित प्रबंध किए जाएंगे। शोभा यात्रा को लेकर विभिन्न धार्मिक संगठनों के साथ बैठक के दौरान की जाने वाले प्रबंधों का जायजा लेते हुए उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा में लोग पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग ले सकें, इसके लिए उचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने लोगों से पूरी धार्मिक भावना एवं उत्साह के साथ शोभा यात्रा में भाग लेने की अपील की। स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि शोभा यात्रा के दौरान वैकल्पिक ट्रैफिक रूट, पर्याप्त पार्किंग, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं के प्रबंध किए जाएंगे। ताकि श्रध्दालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में सिविल व पुलिस प्रशासन के साथ अलग से बैठक भी की जाएगी और साथ ही भगवान वाल्मीकी जी का प्रकटोत्सव पूरे धार्मिक अनुष्ठानों और पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा और पंजाब सरकार द्वारा उचित प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने समागम उचित ढंग से मनाने के लिए अपने विवेकाधीन कोष से 2 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने लोगों से समानता वाला समाज बनाने के लिए भगवान वाल्मीकी जी की शिक्षाओं का पालन करने की अपील की और प्रत्येक वर्ष भगवान वाल्मीकी जी के प्रकटोत्सव को मनाने के लिए विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक संगठनों के सुझावों को पूरी तरह से लागू किया जाएगा। इससे पहले सिटी वाल्मिकी सभा के चेयरमैन राज कुमार राजू, प्रधान राजेश भट्टी, सुभाष सौंधी, बिशन दास सहोता और एस.के. हंस ने कैबिनेट मंत्री का बैठक में पहुंचने पर स्वागत किया। इस मौके पर सिटी वाल्मिकी सभा, भारतीय वाल्मीकी धर्म समाज व अन्य संगठनों के प्रतिनिधि भी बैठक में मौजूद रहे।

About admin

Check Also

डीएवीआईईटी के तीन विद्यार्थियों का 3एआईपी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में चयन

जालंधर/अरोड़ा – डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डीएवीआईईटी), जालंधर के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *