केएमवी की छात्राओं ने गणतंत्र दिवस को देशभक्ति और रचनात्मकता के साथ मनाया

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय के द्वारा गणतंत्र दिवस पूरे जोश एवं उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर स्टूडेंट वेलफेयर विभाग, पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश, पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ कॉस्मेटोलॉजी के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित हुई पोस्टर मेकिंग तथा फेस पेंटिंग जैसी गतिविधियों में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए जहां भारत देश की महिमा का गुणगान करते हुए अनेकताओं में एकता को प्रस्तुत किया वहीं साथ ही भारतीय संविधान के द्वारा प्रत्येक नागरिक के जीवन को सुरक्षा प्रदान करने के लिए समानता, शिक्षा, न्याय, अपने विचारों को प्रस्तुत करने की स्वतंत्रता आदि जैसे अधिकारों के महत्व को बताने के साथ-साथ भारत जैसे देश में लोकतंत्र की अहमियत को भी दर्शाया.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देने के साथ ही सभी को अपनी मौलिक अधिकारों की जानकारी रखने के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों के पालन के बारे में भी जागरूक किया ताकि हम सब मिलकर राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान डाल सकें. इसके साथ ही उन्होंने इस विशेष आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर तथा अध्यक्षा, अंग्रेज़ी विभाग के साथ-साथ कॉस्मेटोलॉजी विभाग के स्टाफ सदस्यों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी भरपूर प्रशंसा की।

About admin

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, नूरपुर में जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

जालंधर (मक्कड़) :- ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के तहत इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, नूरपुर में हाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *