एच.एम.वी. की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में हासिल किए प्रथम स्थान

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की छात्राओं ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। बी.वॉक (बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज) सेमेस्टर-II की छात्रा राधिका शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि इसी कोर्स के सेमेस्टर-IV की छात्राओं खुशी राणा और नंदिका ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने इस शानदार उपलब्धि पर छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने पी.जी. कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विभागाध्यक्षा मीनू कोहली तथा विभाग के प्राध्यापकों की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर बीनू गुप्ता और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता भी उपस्थित रहीं।

About newsadmin

Check Also

डी.ए.वी. कॉलेज और पंजाब विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् ने विद्यालयों के पर्यावरण क्लबों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जनस्तर तक पहुँचाया

जालंधर (अरोड़ा) :- पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते …