के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल की सॉफ्टबॉल टीम ने ज़िला चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर की सॉफ्टबॉल टीम ने ज़िला चैंपियनशिप में से गोल्ड मेडल हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया. कॉलेजिएट स्कूल की सॉफ्टबॉल टीम की सदस्यों शरणजीत कौर, अमनदीप कौर, अर्शदीप कौर, सोनल शर्मा, प्रांजल, सिमरनजीत कौर, भपिंदरजीत कौर, दिशा चौधरी, कमलप्रीत कौर और दिव्यांशी ने अपने शानदार खेल, टीम भावना एवं समर्पण का बाखूबी प्रदर्शन किया. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस शानदार प्राप्ति के लिए समूह टीम सदस्यों को मुबारकबाद देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करने की प्रेरणा दी और बताया कि विद्यालय के द्वारा सभी खिलाड़ी छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा, खान-पान, रहन-सहन, ट्रांसपोर्टेशन, ओपन एयर जिम, स्विमिंग पूल, अत्याधुनिक जिम्नेज़ियम, हेल्थ क्लब, खुले प्लेग्राउंडज़ आदि की सुविधा उन्हें राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपने आप को स्थापित करने में कारगर साबित होते हैं. इसके साथ ही उन्होंने फिज़िकल एजुकेशन विभाग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह तथा मनप्रीत कौर एवं कोच फ्लिप चौहान के द्वारा छात्राओं को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की भी सराहना की।

About admin

Check Also

मेयर वर्ल्ड स्कूल की राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में शानदार जीत

जालंधर (अरोड़ा) :- मेयर वर्ल्ड स्कूल, जालंधर के खिलाड़ियों ने 28 सितंबर से 1 अक्टूबर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *