Breaking News

लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वुमन जालंधर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया

खेल प्रगतिशील सोच के प्रतीक हैं – प्राचार्य डॉ. सरबजीत कौर राय

जालंधर (अरोड़ा) :- हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की स्मृति में, लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वुमन जालंधर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक हॉकी मैच का भी आयोजन किया गया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए, मुख्य अतिथि कॉलेज प्रिंसीपल डॉ. सरबजीत कौर राय ने कहा कि खेल प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि खेल प्रगतिशील सोच के प्रतीक हैं, जिसकी आज के समाज में बहुत आवश्यकता है। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए, उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि प्रत्येक व्यक्ति को खेलों में भाग लेने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि ये न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि दिमाग को भी तेज़ करते हैं। इस अवसर पर कॉलेज के फिजीकल ऐजूकेशन डिपार्टमेंट की सहायक प्रोफेसर परमिंदर कौर और हॉकी पंजाब के कार्यकारी सदस्य कुलबीर सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *