दोआबा कालेज में फोटोग्राफिक कम्पीटिशन एवं एग्जीबिशन आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- दोआबा कालेज के पोस्ट ग्रैजुऐट जर्नालिज्म एवं मॉस कम्युनिकेशन विभाग द्वारा वर्ल्ड फोटोग्रफिक दिवस को समर्पित (एक पूरा दिन) थीम पर फोटोग्राफिक कम्पीटिशन एवं एग्जीबिशन का आयोजन किया गया जिसमें पुनित शर्मा-पीसीएस-ज्वाईंट कमिशनर जालन्धर बतौर मुख्य मेहमान तथा प्रसिद्ध फोटो जर्नालिस्ट कर्मवीर संद्धू एवं मलकीत सिंह बतौर निर्णायकगण उपस्थित हुए जिनका हार्दिक अभिनन्दन प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी, डॉ. सिमरन सिद्धू-विभागाध्यक्षा, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने किया। गणमान्यों का स्वागत करते हुए प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने कहा कि इस फोटोग्राफिक एग्जीबिशन के द्वारा विद्यार्थियों ने अपनी कला एवं फोटोग्राफी की बारिकियों की जानकारी का बढ़िया परिचय दिया है। पुनित शर्मा ने फोटोग्राफिक एग्जीबिशन का मुआयना करते हुए कहा कि कालेज के जर्नालिज्म विभाग के विद्यार्थी बड़े भाग्यशाली है कि उन्हें प्रिंट एवं इलैक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र की बारिकियाँ बहुत नामवर मीडिया एवं अकादमिक प्रोफेशनल सिखाते हैं। इस दौरान विभाग के जर्नालिज्म के विद्यार्थियों द्वारा खिंची गई 170 तस्वीरों को कालेज की लेडी अरूणा पॉल रिक्रिएशन सैंटर में बहुत ही खूबसूरती से दर्शाया गया था जिनमें से निर्णायकगणों कर्मवीर संद्धू और मलकीत सिंह के निर्णय अनुसार विद्यार्थी सुखराज ने प्रथम, अमृता ने द्वितीय, भव्या ने तृतीय तथा विकास एवं रोहित ने कांसुलेशन प्राईज जीते। प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी व गणमान्यों ने विजयी विद्यार्थियों को सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया।

About admin

Check Also

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए जालंधर तैयार; नितिन कोहली ने सुरजीत हॉकी स्टेडियम में तैयारियों का लिया जायजा

नितिन कोहली और वरुण रूजम ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया; दर्शकों के लिए मुफ्त प्रवेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *