दर्शन अकादमी में आशीर्वाद समारोह

जालंधर (कुलविंदर) :- प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी के नेतृत्व में दर्शन अकादमी जालंधर में दसवीं और बारहवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के पूर्ण रूप से सफल होने एवं अच्छे अंक प्राप्त करने के उद्देश्य से आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। आशीर्वाद समारोह एक भावुक और यादगार कार्यक्रम होता है, जो आमतौर पर फरवरी में कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए आयोजित किया जाता है। यह उनके स्कूली जीवन के अंत का प्रतीक है और आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम में डॉ. रश्मी विज मुख्य अतिथि थीं। विज ने विद्यार्थियों को पांच ‘प्र’-प्रतिज्ञा, परिश्रम, प्रार्थना, परिणाम प्राप्ति, प्रेरणादायक कहानिययों द्वारा छात्रों के अंदर से बोर्ड परीक्षा के दर को दूर कर, सहज भाव से धैर्य के साथ परीक्षा देने और समय सारणी को अपने का संदेश दिया।

इसके अलावा दर्शन एजुकेशन फाउंडेशन की क्षेत्रीय प्रमुख डिंपल महिंद्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने Calm, cool, confidence जैसे प्रमुख गुणों को अपनाने का संदेश दिया।समारोह की शुरुआत महाराज जी के वीडियो सत्संग से हुई। प्रधानाचार्य ने प्रेरक भाषण दिया, जिसमें सफलता के लिए सुझाव दिए गए, दृढ़ता को प्रोत्साहित किया गया और आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया गया। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के प्रभारी ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उत्साहवर्धक बातें कहीं। छात्रों को एडमिट कार्ड सौंपे गए और आशीर्वाद के प्रतीक के रूप में प्रसाद वितरित किया गया। आशीर्वाद समारोह में अभिभावक भी उपस्थित थे। उन्होंने विद्यालय के बारे में अपनी प्रतिक्रिया भी साझा की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक कमेटी के मैनेजर प्रोफ़ेसर रजनीश खन्ना जी तथा सदस्य दीपक जोड़ा जी भी उपस्थित रहे। समारोह का समापन उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *