युवा प्रशिक्षण कार्यशाला में सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) के एन.एस.एस स्वयं सेवकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) जालंधर के एन.एस.एस स्वयं सेवकों ने बहरा विश्वविद्यालय, शिमला में 5 दिवसीय युवा प्रशिक्षण कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यशाला में प्रत्येक जिले से 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया। जिसमें सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) के एन.एस.एस विभाग प्रभारी के दिशानिर्देशों के तहत कॉलेज निदेशक डॉ. वीना दादा की अध्यक्षता में जालंधर जिले से चयनित छात्रों ने कई प्रेरणादायक और मनोरंजक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। यही नहीं उन्हें लंबी पैदल यात्रा, ट्रैकिंग के लिए तैयार किया गया और विभिन्न प्रेरक व्याख्यान आयोजित किए गए।

उन्हें समय प्रबंधन के बारे में भी सिखाया गया। इस कार्यशाला के अंतिम दिन विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिये गये। सभी छात्रों ने इस अद्भुत यात्रा का आनंद लिया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी विद्यार्थियों की सराहना की और उन्हें इन गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा ऐसी गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लें जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

About admin

Check Also

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए जालंधर तैयार; नितिन कोहली ने सुरजीत हॉकी स्टेडियम में तैयारियों का लिया जायजा

नितिन कोहली और वरुण रूजम ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया; दर्शकों के लिए मुफ्त प्रवेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *