एच.एम.वी. वैश्विक स्तर पर चमका

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय की छात्रा एकता ने एशियन यूथ चैंपियनशिप 2024 में आर्चरी में तीन मैडल जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। यह चैंपियनशिप ताइवान में आयोजित हुई। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के कोशल नेतृत्व में एचएमवी की छात्राएं परंपरानुसार स्पोर्ट्स को नए शिखर पर ले गई हैं। प्राचार्या डॉ. सरीन ने प्रधान पदमश्री डॉ. पूनम सूरी डायरेक्टर हायर एजुकेशन शिव रमन गौड़, लोकल एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन जस्टिस (रिटा.) एन.के. सूद व सभी पदाधिकारियों का निरंतर स्पोर्ट के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने स्पोर्ट्स विभाग की फैकल्टी डॉ. नवनीत कौर व रमनदीप कौर को विशेष बधाई दी। उन्होंने कहा कि इनके निरंतर प्रयासों के कारण ही यह उपलब्धि संभव हो पाई है। डॉ. सरीन ने कहा कि इस उपलब्धि के बाद एचएमवी ने नया आयाम स्थापित किया है।

About admin

Check Also

जालंधर नॉर्थ में मेयर वनीत धीर को मिली बड़ी राजनीतिक सफलता, भाजपा और अकाली दल के कई पदाधिकारी आम आदमी पार्टी में शामिल

प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा और कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने पार्टी में किया स्वागत, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *