Breaking News

एच.एम.वी. में सस्टेनेबल लिविंग पर लेक्चर का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सैल द्वारा सस्टेनेबल लिविंग थ्रू एनशियंट विजडम विषय पर लेक्चर का आयोजन किया गया। बतौर रिसोर्स पर्सन मीनल वर्मा, आर्किटेक्ट उपस्थित थी। मीनल वर्मा प्रोफेशन से आर्टिटेक्ट हैं परंतु पैशन से वह पर्यावरण प्रेमी हैं। सीनियर फैकल्टी डॉ. नवरूप कौर व आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. आशमीन कौर ने प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया। मीनल ने प्रतिभागियों को बताया कि वेस्ट प्रबंधन बहुत उपयोगी है जिमसें कम्पोस्टिंग शामिल है। उन्होंने प्रतिभागियों को सलाह दी कि सब्जियों के छिलके जानवरों को खिला देने चाहिए। फलों के छिलकों को बायोएन्जाइम बनाने के लिए प्रयोग करना चाहिए। जिसको बनाने के लिए 1 हिस्सा गुड़, 3 हिस्से फलों के छिलके तथा 10 हिस्से पानी के लिए प्रयोग करना चाहिए। मीनल ने बताया कि पेड़ों के सूखे पत्तों को मिट्टी में ही मिला देना चाहिए ताकि पौधों को और पोषण मिल सके। उन्होंने कम्पोस्ट के सही प्रयोग पर भी जानकारी देते हुए कहा कि कम्पोस्ट सूखी होनी चाहिए ताकि फंगस का खतरा न हो। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने बताया कि इस प्रकार के लेक्चर समय की जरूरत है ताकि सभी को सस्टेनेबल लिविंग के लिए जागरूक किया जा सके। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने किया।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *