Breaking News

केo विo 2 जालंधर कैंट में शिक्षा शपथ के अंतर्गत- ‘एक पेड़ मां के नाम’ आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- पीएमश्री के वि 2 में शिक्षा शपथ के अंतर्गत – एक पेड़ मां के नाम अभियान कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य और अभिभावकों ने पौधरोपण करके किया। एनसीसी कैडेट्स ने इस अभियान में वन कैडेट वन प्लांट अभियान को जोड़कर अपना योगदान दिया।

प्राचार्य रविंदर कुमार ने पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को पेड़ लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। ईको क्लब प्रभारी कमलेश सागर ने सबको पौधरोपण के साथ देखभाल की जिम्मेदारी निभाने की अपील की। वरिष्ठ शिक्षक भूपिंदर सिंह ने सभी विद्यार्थियों को इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय में वृक्षारोपण अभियान में अभिभावक व विद्यार्थियों की भागीदारी से जन जागरूकता फैलाई।

About admin

Check Also

बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के मंत्र और मोबाइल की लत से मुक्ति का संदेश — दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कंवरदीप सिंह भाटिया का प्रेरणादायक व्याख्यान

जालंधर/अरोड़ा – दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *