Breaking News

चंदर मोहन, अध्यक्ष, आर्य शिक्षा मंडल ने केएमवी एक्सप्रेशंस ब्लॉग का किया उद्घाटन

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- कन्या महा विद्यालय (स्वायत्त) ने ‘केएमवी एक्सप्रेशंस’ नाम के तहत एक ब्लॉग का उद्घाटन किया। यह ब्लॉग अंग्रेजी स्नातकोत्तर विभाग और स्टूडेंट वेलफ़ेयर विभाग की संयुक्त पहल है। इस ब्लॉग में, छात्राएँ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा करेंगे और साथ ही विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता के प्रसार के लिए भी कार्य करेंगे। इस ब्लॉग का उद्घाटन चंदर मोहन, अध्यक्ष, आर्य शिक्षा मंडल ने केएमवी प्रबंध समिति के प्रतिष्ठित सदस्यों की उपस्थिति में किया। अपने संबोधन में चंदर मोहन ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्राओं की ऊर्जा को एक सार्थक दिशा देने में सहायक होती हैं, क्योंकि इसके माध्यम से वे साहित्यिक और शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेकर अपने समय का सही उपयोग कर सकेंगे। प्राचार्या प्रो. डॉ. अतीमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि इस उत्कृष्ट मंच के माध्यम से छात्राएँ अपनी लिखी कविताएँ, निबंध, कहानियाँ आदि साझा करके सामाजिक विकास में योगदान दे सकेंगे। इसके अलावा, इस उद्देश्य के लिए बने समूह के सदस्यों को बैच भी प्रदान किए गए। प्राचार्या महोदया ने इस पहल के लिए अंग्रेजी स्नातकोत्तर विभाग की प्रमुख और स्टूडेंट वेलफ़ेयर विभाग की डीन डॉ. मधुमीत के प्रयासों की सराहना की।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *