Breaking News

के.एम.वी. द्वारा कारगिल युद्ध के नायकों के सम्मान में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर द्वारा हर वर्ष की तरह कारगिल युद्ध के नायकों के साहस, बहादुरी और बलिदान के सम्मान में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम स्टूडेंट वेल्फ़ेर डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित किया गया। भारतीय सेना की सराहना करते हुए विद्यालय प्रिंसिपल डॉ. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने प्रधियापको और छात्राओं से कारगिल के बहादुरों द्वारा दिखाए गए देशभक्ति के मार्ग पर चलने का आग्रह किया। इस के साथ ही उन्होंने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ हम सभी को एक होना चाहिए और भारत को हमारे शहीदों के आदर्शों के अनुसार एक मजबूत और विकसित राष्ट्र बनाना चाहिए।

अपने संबोधन के अंत में मैडम प्रिंसिपल ने इस बात पर जोर दिया कि समाज में सभी को देश की सेवा करनी चाहिए और दुश्मन के खिलाफ मजबूती से खड़ा होना चाहिए। पोस्टर मेकिंग, सलोगन राइटिंग जैसी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गई जिसमें छात्रों ने भाग लेकर कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मैडम प्रिंसिपल ने डॉ. मधुमीत (डीन, स्टूडेंट वेल्फ़ेर) और सभी प्राध्यापकों के प्रयासों की प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने वाली छात्राओं की भी सराहना की और उन्हें भविष्य में भी इसी जोश एवं उत्साह को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

About admin

Check Also

बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के मंत्र और मोबाइल की लत से मुक्ति का संदेश — दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कंवरदीप सिंह भाटिया का प्रेरणादायक व्याख्यान

जालंधर/अरोड़ा – दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *