Breaking News

पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 2, जालंधर छावनी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

जालंधर (अरोड़ा) :- पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 2, जालंधर छावनी में प्राचार्य महोदय रविंदर कुमार के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस में योग साधना केंद्र, भारतीय योग संस्थान के अधिकारी रेखा, प्रीतम और राकेश चावला ने समारोह का नेतृत्व किया। एकता का प्रदर्शन करते हुए शिक्षकों ने विशेषज्ञों द्वारा प्रदर्शित योगासनों को स्वयं करते हुए बढ़ चढ़ कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक ऑन लाइन सत्रों के माध्यम से भाग लिया। कार्यक्रम का समापन खेल शिक्षिका नीलम सहगल द्वारा दिए गए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस के द्वारा स्कूल स्टाफ और छात्र दोनों ही लाभान्वित हुए और इसे एक सार्थक उत्सव सुनिश्चित किया गया ।

About admin

Check Also

जालंधर में हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित

हॉकी पंजाब के अध्यक्ष, डायरेक्टर खेल, डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *