कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेका, मां भगवती का लिया आशीर्वाद

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री अमन अरोड़ा ने आज श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेका और मां भगवती का आशीर्वाद लिया। वह श्री देवी तालाब मंदिर परिसर में स्थित मां तिरपुरमालिनी मंदिर में भी नमस्तक हुए। उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थान पर आकर उन्हें हमेशा शांति और खुशी मिली है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस पवित्र स्थान पर पहुंचकर वह खुशकिस्मत महसूस कर रहे है और सिद्ध शक्तिपीठ के नाम से प्रसिद्ध यह मंदिर देश के लाखों श्रद्धालुओं की श्रद्धा का केंद्र है। इस अवसर पर अमन अरोड़ा का यहां पहुंचने पर मंदिर कमेटी की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ नेता राजविंदर कौर थियाडा, दीपक बाली, दिनेश ढल्ल और पवन कुमार टीनू भी मौजूद थे।

Check Also

तीन डेविएट प्रोफेसरों को मिला पेटेंट एआई-संचालित वेयरेबल जो रीयल टाइम में तनाव का पता लगाता और राहत देता है

पेटेंट नंबर: 599238 | दिनांक: 14 अगस्त 2026 | पेटेंट अधिनियम, 1970 के अंतर्गत जालंधर/अरोड़ा: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *