(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे |

के.एम.वी. द्वारा छात्राओं के लिए नेशनल फिजिक्स लैबोरेट्री, दिल्ली में एजुकेशनल ट्रिप का आयोजन






जालंधर (मोहित अरोड़ा):- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय, जालंधर के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ फिकिाक्स के द्वारा एम.एस.सी. फिकिाक्स की छात्राओं के लिए नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी, दिल्ली के एजुकेशनल ट्रिप का आयोजन करवाया गया। काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च के अंतर्गत स्थापित यह लेबोरेटरी विश्व भर के महान आविष्कारों जैसे:- रडार, पैकेट स्विचिंग, दि एक कंप्यूटर आदि का मौलिक आधार है। अपनी इस फेरी के दौरान छात्राओं ने 2डी स्ट्रक्चर तैयार करती और नैनो सामग्री पर काम करती हुई पतली फिल्म लैब के बारे में जानने के साथ-साथ करंसी नोटों के लिए लुमिनसेंट सामग्री, बायोल्यूमिनिसेंट सामग्री, सुरक्षा स्याही के लिए काम करती विभिन्न लैबोरेटरीओं के संबंध में जानकारी हासिल की। इसके अलावा छात्राओं ने वकान, बल एवं टार्क के माप और उपकरणों की कैलिब्रेशन के लिए उपयोग की जाती लैब का भी दौरा किया और साथ ही इंडियन स्टैंडर्ड टाइम की रूप में जाने जाते भारतीय समय के संरक्षण के बारे में भी जानकारी हासिल की। इस संस्था के दौरे इलावा छात्राओं ने जहां इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन की विजिट  की वहीं साथ ही गुरुद्वारा बंगला साहिब में भी नतमस्तक हुए। विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस सफल आयोजन के लिए फिकिाक्स विभाग द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar