(Date : 30/April/2424)

(Date : 30/April/2424)

डिप्टी कमिशनर ने लोगों के लिए साफ़-सुथरा और गुणवत्ता भरपूर खाने-पीने का सामान यकीनी बनाने के लिए दिए आदेश | पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय सूरानुस्सी में मनाया गया पुरस्कार वितरण समारोह | समाज हेतु उत्कृष्ट सेवाएं निभाने पर ब्लडमैन जितेन्द्र सोनी सम्मानित | कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड) जालन्धर में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस का भव्य आयोजन | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में फेयरवेल पार्टी का आयोजन |

स्वामीसंत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बैसाखी का त्योहार






जालंधर (अरोड़ा) - श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा खालसा पंथ की स्थापना की याद दिलाता तथा फसलों की कटाई का त्योहार ,बैसाखी स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया।शेक्सपियर हाउस के शिक्षकों और छात्रों द्वारा बहुत ही उत्साह के साथ विशेष सभा का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. सोनिया मागो और अन्य शिक्षकों द्वारा फसल की कटाई की रस्म के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

नन्हे - नन्हे छात्रों ने मेले का दृश्य प्रस्तुत किया ,जिसने सभी का मन मोह लिया। किसान के जीवन की चुनौतियों को प्रदर्शित करती कोरियोग्राफी प्रस्तुत की गई। पंजाब की समृद्ध संस्कृति और विरासत को दर्शाते भांगड़ा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रिंसिपल डॉ. सोनिया मागो ने सभी को इस शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी शांतानंद जी ने इस त्योहार पर सभी को खुशी और समृद्धि का आशीर्वाद दिया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar