(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के सभी स्कूल शाखाओं ने मिल कर मनाया वैसाखी का त्यौहार






जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के सभी स्कूल शाखाओं ने मिलकर मनाया वैसाखी का त्यौहार, जिसमें नन्हें छात्र- छात्राएं पंजाबी लिवास पहने ढोल संग पंजाबी लोक गीत, गिद्दा, भंगड़ा कर इस त्यौहार का आंनद लिया। इसत्यौहार को हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया। इस फसल के मौसम का स्वागत करने के लिए छात्रों द्वारा एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। छात्रों ने त्योहार के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। छात्रों ने पारंपरिक पोशाक पंजाबी सूट पहना, जिसने उत्सव में चार चांद लगा दिए।

सिख नव वर्ष की शुरुआत और खालसा पंथ की स्थापना पर, छात्रों ने पारंपरिक भांगड़ा प्रस्तुत किया, जिसमें पंजाब के किसानों के वास्तविक जीवन को दर्शाया गया था। इस मौके छठी कक्षा के दिलजान द्वारा प्रस्तुत विस्मयकारी ढोल की थाप देखी, जिसने छात्रों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों ने खेतों में जाकर पका हुआ गेहूं भी दिखाया। समारोह का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पंजाब की समृद्ध संस्कृति और विरासत से अवगत कराना था। इस ख़ुशी के मौके पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा, एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी छात्रों और स्टाफ मेंबर्स को शुभकामनाएं दीं और सभी को खुशी एवं समृद्धिका आशीर्वाद दिया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar