(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

एपीजे स्कूल मॉडल टाउन में बैसाखी का त्योहार मनाया गया






जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल मॉडल टाउन जालंधर हमेशा छात्रों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इसलिए विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ कई सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी संचालित की जाती हैं। इसी क्रम में बैसाखी के अवसर पर स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने शब्द गायन, कविता पाठ, लघु नाटिका व भांगड़ा कार्यक्रमों में बड़े उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका ग्रोवर जी ने भी सभी को बैसाखी की बधाई दी और छात्रों को बैसाखी के त्योहार के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि इस दिन श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी तथा इसी दिन किसान अपनी फसलों के पकने तथा उसे काटने की खुशी मानते हैं।यह त्योहार पंजाब के किसानों की खुशियो प्रतीक है। प्रधानाचार्या ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इस उपलक्ष्य पर स्कूल की मुख्याध्यापिका श्रीमती नम्रता शर्मा तथा सभी अध्यापकगण उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar