(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

डीएवी कॉलेज जालंधर ने ‘इकोमेनिया-2024’ इंटर-कॉलेज प्रतियोगिता का आयोजन किया






प्रतियोगिता में 12 महाविद्यालयों के कुल 129 विद्यार्थियों ने भाग लिया

जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी कॉलेज जालंधर में स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग के तत्वावधान में कौटिल्य सोसाइटी ऑफ इकोनॉमिक्स द्वारा इकोमेनिया-2024 इंटर-कॉलेज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मे प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार व विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार खुराना ने मुख्य अतिथि डॉ. अमनप्रीत कौर, सहायक प्रोफेसर, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर का गर्मजोशी से स्वागत किया। विभागाध्यक्ष डॉ. खुराना ने सभी अतिथियों और छात्रों का स्वागत करते हुए बताया कि इस आयोजन में छह प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें पेपर रीडिंग प्रतियोगिता, चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता, पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता और थीम-आधारित कोरियोग्राफी प्रतियोगिता शामिल हैं। डॉ. अमनप्रीत कौर को स्मृति चिह्न और डीएवी कॉलेज सोविनियर देकर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने सभी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डीएवी कॉलेज, जालंधर अपने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मेधावी और जरूरतमंद छात्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए दौलत राम दुर्गा देवी अर्थशास्त्र छात्रवृत्ति और प्रोफेसर गुलशन कुमार अर्थशास्त्र छात्रवृत्ति जैसी विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं उपलब्ध हैं।

विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, पैसा बोलता है, बढ़ती जनसंख्या, डिजिटल मार्केटिंग, ऑनलाइन शिक्षण, कौशल या ज्ञान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, आदि विषयों पर प्रस्तुति दी। जिनके परिणाम डॉ. पी.के. शर्मा, प्रो. सोनिका धानिया, प्रो. मिनाक्षी मोहन, डॉ. रेणुका मल्होत्रा, डॉ. आशु बहल, प्रो. पूजा शर्मा, डॉ. निश्चय बहल, डॉ. ए.के. खुराना, डॉ. एकजोत कौर, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. राजन शर्मा के निर्णयानुसार घोषित किए गए। पेपर रीडिंग प्रतियोगिता में तुषार (डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर) ने पहला स्थान, गुरलीन कौर (जी.एन.बी.एल. रामगढि़या कॉलेज, फगवाड़ा) ने दूसरा स्थान और प्रज्ञा (हिंदू कन्या कॉलेज, कपूरथला) ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि जानवी मेहता (डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर) को सांत्वना पुरस्कार मिला। चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता में संजना (जी.एन.बी.एल. रामगढि़या कॉलेज, फगवाड़ा) ने पहला स्थान, पूजा (एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर) ने दूसरा स्थान और हरत शर्मा (गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज, लाधोवाली रोड, जालंधर) ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि खुशी (एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर) को सांत्वना पुरस्कार मिला।

पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में नाज़ (हिंदू कन्या कॉलेज, कपूरथला) ने पहला स्थान, सलोनी कंबोज (डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर) ने दूसरा स्थान और अंकुर अरोड़ा (डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर) ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि गुरलीन कौर (जी.एन.बी.एल. रामगढिया) को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रीति, चांदनी और आरती (एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर) ने पहला स्थान, मुस्कान, सुजल सिंह और रवि मनोचा (डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर) ने दूसरा स्थान और कमल, हिताक्षी और लक्ष्य (डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर) ने तीसरा स्थान हासिल किया। थीम आधारित कोरियोग्राफी प्रतियोगिता में अर्पणजोत कौर, दीपू राणा, युक्ता बिष्ट और सुप्रीत कौर (एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर) ने पहला स्थान, रश्मी शर्मा, महकप्रीत, सिमरन कौर और मुस्कान शर्मा (डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर) ने दूसरा स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में आर्यन और साहिल (सेंट सोल्जर कॉलेज, जालंधर) ने पहला स्थान, अंजलि झा और संजना (जी.एन.बी.एल. रामगढि़या कॉलेज, फगवाड़ा) ने दूसरा स्थान, रितेश और महक दत्ता (लायलपुर खालसा कॉलेज, जालंधर) ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि पूजा और साक्षी डोगरा (एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर) को सांत्वना पुरस्कार मिला। मंच संचालन जानवी मेहता, मुस्कान शर्मा, सलोनी कंबोज, अंशिका शर्मा, हिताक्षी और अंकुर अरोड़ा ने किया। अंत में प्रो गीतिका जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डॉ. एसके तुली, रजिस्ट्रार, डॉ. संजीव धवन, प्रो. मोनिका, डॉ. सीमा, डॉ. नवीन सूद, डॉ. दीपाली हांडा, प्रो. सुधा अरोड़ा, प्रो. गीतिका और प्रो. श्वेता बंसल उपस्थित रहे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar