(Date : 04/May/2424)

(Date : 04/May/2424)

ਸਮੂਹ ਸੈਕਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਅਤੇ ਬੀ.ਐਲ.ਓਜ ਦੀ ਈ.ਵੀ.ਐਮ. ਤੇ ਪੋਲ ਪਰਸੋਨਲ ਸਬੰਧੀ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ | मोदी सरकार ने देश के उद्योग जगत को प्रफुलित करने के लिए किए जमकर प्रयास- सुशील कुमार रिंकू | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन | भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने साथियों सहित किया कर्मजीत कौर चौधरी का भाजपा में शामिल होने पर पुष्पित अभिनंदन | सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के बी.एड सेमेस्टर-3 के छात्रों ने यूनिवर्सिटी में ग्रुप का नाम रोशन किया |

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन






जालंधर (तरुण) :- पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर ने पंजाब सरकार के निर्देशानुसार कॉलेज में चलाए जा रहे बड्डी प्रोग्राम के तहत आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल (आईक्यूएसी) की सहायता से 'नशीली दवाओं के दुरुपयोग और सामाजिक ताने-बाने पर इसके प्रभाव' विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में लगभग बारह विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस गतिविधि का उद्देश्य छात्रों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता पैदा करना था। इस प्रतियोगिता में बी.ए. सेमेस्टर छठा की रिया ने पहला, बी.एससी (नॉन-मेडिकल) सेमेस्टर द्वितीय की ब्लॉसम ने दूसरा और बी ए सेमेस्टर द्वितीय की पल्लवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंध समिति के अन्य सम्माननीय सदस्य एवं प्राचार्य प्रो.(डॉ.) पूजा पराशर ने सभी विद्यार्थियों को इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेते रहने के लिए प्रोत्साहित किया एवं प्रेरित किया। समाज में जागरूकता फैलाते रहना। प्राचार्य ने कॉलेज बड्डी कार्यक्रम का प्रबंधन करने वाले स्टाफ के प्रयासों की भी सराहना की।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar