(Date : 06/May/2424)

(Date : 06/May/2424)

के.एम.वी. द्वारा छात्राओं के लिए कसौली, हिमाचल प्रदेश का एजुकेशनल ट्रिप- कम- ऐक्स्कर्शन आयोजित | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं ने विश्व लाफ्टर दिवस मनाया | एपीजे स्कूल मॉडल टाउन में करवाए गए छात्र परिषद चुनाव | सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में हिमाचल परिवार संघ की ओर से विशाल जलसे का आयोजन | ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ |

भारतीय तटरक्षक बल ने खंबात की खाड़ी में मत्य्ुरक नौका में गंभीर रूप से घायल चालक दल के सदस्यी को सुरक्षित निकाला






दिल्ली (ब्यूरो) :- भारतीय तटरक्षक स्टेशन पिपावाव ने 03 अप्रैल, 2024 को खंबात की खाड़ी में तट से 50 किलोमीटर दूर, पुष्कर राज नामक एक भारतीय मछली पकड़ने वाली नौका से 37 साल के गंभीर रूप से घायल मछुआरे को सुरक्षित निकाला। सूचना मिलने पर भारतीय तटरक्षक इंटरसेप्टर (घुसपैठ विरोधी) नौका सी-409 को भेजा गया और समुद्री बचाव उपकेंद्र, पीपावाव ने यह कार्रवाई की।

कार्रवाई स्थल पर पहुंचने पर इंटरसेप्टर नौका ने भारतीय मत्य् नौका के साथ संपर्क किया और बताया गया कि मछुआरे के बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया है तथा उसका टखना अलग हो गया है। मरीज को इंटरसेप्टर बोट से सुरक्षित बाहर निकाला गया। भारतीय तटरक्षक बल के चिकित्साउ दल ने घायल मछुआरे का प्राथमिक उपचार किया और बाद में उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar