(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

भाजपा नेताओ ने आरोप लगाया नगर निगम जालंधर भ्रष्टाचार का अड्डा बना | बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन द्वारा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन | मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतरसदनीय ड्रेस अप लाइक ए वर्ड प्रतियोगिता का आयोजन | श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ |

एच.एम.वी. ने मनाया इको-केयर दिवस






जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय की सीवी रमन साइंस सोसाइटी ने प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के कुशल मार्गदर्शन में इको-केयर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पोस्टर मेेकिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन कर छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा की गई जिसमें कालेज की विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का विषय जैव ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, पारिस्थितिकी और जैव विविधता की खोज और अपशिष्ट प्रबंधन रहा। दोनों प्रतियोगिताओं में लगभग 75 छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन प्रस्तुतिकरण मे बीएफए सेमेस्टर -2 की अंकिका को प्रथम, बीएफए सेमेस्टर-2 की राबिया को द्वितीय तथा स्लोगन लेखन में बीएससी सेमेस्टर-2 की लावण्या एवं खुशी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सांत्वना पुरस्कार बीएससी (बायोटेक) सेमेस्टर-6 की नवरीन कौर को दिया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीएफए सेमेस्टर-6 की रीवा शर्मा और नंदिनी ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। बीए सैम-4 की शिवानी को तृतीय स्थान और बीएससी (कंप्यूटर साइंस) सैम-2 की भारती को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने विभाग के प्रयासों की प्रशंसा की तथा छात्राओं को विज्ञान और पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। पोस्टर मेेकिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन डॉ. साक्षी व डॉ. शुचि की देखरेख में किया गया। सलोनी शर्मा, अध्यक्ष सीवी रमन साइंस सोसाइटी एवं दीपशिखा, डीन, साइंस फैकल्टी ने इको-केयर कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। दोनों ने सभी पुरस्कार विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी। डॉ. सीमा मरवाहा, डीन विज्ञान विभाग, डॉ. जतिंदर विभागाध्यक्ष बायोटेक विभाग और डॉ. राखी मेहता, विभागाध्यक्षा डिजाइन विभाग ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में जज की भूमिका निभाई। डॉ. अंजना भाटिया, बॉटनी विभागाध्यक्षा और डॉ. हरप्रीत सिंह, बायोइनफारमैटिक्स विभागाध्यक्ष ने स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में जज की भूमिका निभाई। इस अवसर पर साइंस विभाग के सभी सदस्य भी उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar