लायंस क्लब जालंधर ने एक जरूरतमंद को सुनने के लिए कान की मशीन भेंट की
जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान मनीष चोपड़ा व पूर्व गवर्नर जे बी सिंह चौधरी की रहनुमाई में एक जरूरतमंद बुजुर्ग माता को सुनने के लिए कान की मशीन भेंट की।चौधरी साहब ने कहा कि हर इंसान को दीन दुखियों की मदद करनी चाहिए, हमारा क्लब प्रधान मनीष चोपड़ा की अगुवाई में समाज व मानवता की सेवा के प्रोजेक्ट लगातार कर रहा है। इस मौके पर विनोद कुमार प्रिसिंपल दया नंद मॉडल स्कूल मॉडल टाउन जालंधर व सुधीर शर्मा व अन्य सदस्य मौजूद थे।