(Date : 06/May/2424)

(Date : 06/May/2424)

डीएवी कॉलेज जालन्धर के नवनियुक्त उप-प्राचार्य व कुलसचिव ने कार्य भर ग्रहण किया | अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने अंध विद्यालय एंव संजीवनी होम मॉडल टाउन में फल ,पंखे एंव राशन सामग्री भेंट की* | एच.एम.वी. की बी.ए. (साइकोलॉजी ऑनर्स) सेमेस्टर-5 की छात्राओं ने पाई यूनिवर्सिटी पोजीशन | के.एम.वी. द्वारा छात्राओं के लिए कसौली, हिमाचल प्रदेश का एजुकेशनल ट्रिप- कम- ऐक्स्कर्शन आयोजित | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं ने विश्व लाफ्टर दिवस मनाया |

डीएवी कॉलेज जालंधर में शहीद भगत सिंह जी का बलिदान दिवस मनाया गया






जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी कॉलेज जालंधर की एन.एस.एस. इकाई एवं रेड रिबन क्लब की ओर से 'शहीद-ए-आज़म' भगत सिंह का शहीदी दिवस मनाया गया। भगत सिंह को याद करते हुए 'मैं भगत सिंह हूं' एक नुक्कड़ नाटक भी खेला गया और शहीद भगत सिंह जी के व्यक्तित्व और उनकी विचारधारा पर एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों की ओर से विचार चर्चा की गई और परस्पर संवाद स्थापित करते हुए प्रश्न-उत्तर भी किए गए। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने भगत सिंह जी के जीवन से दिशा लेने के लिए रंग, नस्ल और जाति से ऊपर उठकर समाज की उन्नति के लिए युवकों को आगे आने की प्रेरणा दी।

इस दौरान विभागाध्यक्ष पंजाबी डॉ अशोक खुराना और प्रो सुखदेव सिंह रंधावा ने भी भगत सिंह की जीवनी के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। डॉ खुराना ने कहा कि भगत सिंह जी के सपनों वाला भारत निर्माण करना अभी बहुत दूर तक नहीं दिखाई देता। डॉ गुरजीत कौर द्वारा लिखे और एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों द्वारा खेले गए नुक्कड़ नाटक 'मैं भगत सिंह हूं' ने प्रस्तुत दर्शकों को मंत्र- मुग्ध कर दिया‌। इस अवसर पर प्रो साहिल ने कॉलेज प्राचार्य सहित उपस्थित अध्यापकों स्वयंसेवकों का विशेष तौर पर धन्यवाद किया। इस दौरान प्रो.गगन मैदान, प्रो.किरणदीप, प्रो. प्रदीप और प्रो. राहुल उपस्थित रहे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar