(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

एच.एम.वी. में शीरोका अवार्ड्स-2024 का आयोजन






जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय में रेडियो सिटी और लेक्मे एकेडमी की ओर से शीरोका अवाडर््स 2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन, डॉ. सुषमा चावला, परवीन अबरोल सामाजिक कार्यकर्ता तथा लेखक, सीमा चोपड़ा पत्रकार, लेखिका तथा सामाजिक कार्यकर्ता, इशा सहगल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर लैक्मे एकेडमी एंड सैलून ज्यूरी मैंबर्स के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आरंभ ज्योति प्रज्ज्वलन कर डीएवी गान से किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने आए हुए मेहमानों को प्लांटर भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हम गर्व के साथ अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहे हैं। आज हर क्षेत्र में लड़कियों ने अपनी पैठ स्थापित की है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को अपने देश, अपनी संस्था व अपने माता-पिता का नाम रोशन करते हुए समाज के विकास में अपना सकारात्मक योगदान देना चाहिए। उन्होंने एचएमवी की  पूर्व छात्रा सीमा सोनी को इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु बधाई दी। उन्होने कहा कि शीरोका अवार्ड्स के माध्यम से महिलाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित किया जाता है। यह प्रयास प्रशंसनीय है। इस अवसर पर एम.के. सांझ, कामायनी, नेहा मनहास, जसप्रीत कौर, अनामिका संधू, पिया तिवारी, हरपाल कौर, रसनीत कौर, नीरू जयरथ, अवनीता चट्टवाल, डोली मेहता, सुगंधा शर्मा, मनप्रीत कौर पट्टी, मल्लिका होंडा, एचएमवी की पूर्व छात्रा त्रिशला शर्मा, फराह संजना, एचएमवी की पूर्व छात्रा इंस्पैक्टर मीना के. पवार, डॉ. रनदीप कौर सिद्धु, हरमिलन बैंस एथलीट, स्वाती सभ्रवाल शर्मा को समाज में अपने विशेष योगदान के लिए शीरोज अवार्ड्स 2024 देकर सम्मानित किया गया। रेडियो सिटी से आरजे हिमांशु, आरजे लवीना और आरजे सैंडी ने दर्शकों का मनोरंजन किया। प्रसिद्ध पंजाबी गायिका सुदेश कुमारी ने अपने गीतों के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर डांस विभाग की छात्राओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को आनन्दमयी बनाया गया। कार्यक्रम के अंत में रेडियो सिटी और लेक्मे एकेडमी की ओर से सभी ज्यूरी मैंबर्स को समानित भी किया गया। समस्त कार्यक्रम ओवरआल इंचार्ज नवरूप तथा डॉ. अंजना भाटिया के संरक्षण में संम्पन हुआ।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar