(Date : 19/May/2424)

(Date : 19/May/2424)

ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਪਸ਼ੂਆਂ ਨੂੰ ਮੂੰਹ ਖੁਰ ਬਿਮਾਰੀ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਟੀਕਾਕਰਣ ਸ਼ੁਰੂ | बांग्लादेश के लोक सेवकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के रोड-मैप पर चर्चा के लिए भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गई | एनटीआईपीआरआईटी ने आईटीयू एरिया कार्यालय और इनोवेशन सेंटर के सहयोग से मानकीकरण अंतर को पाटने पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की | द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को सशक्त बनाने के लिए भारत-मंगोलिया संयुक्त कार्य समूह की 12वीं बैठक का आयोजन उलानबटार में हुआ | ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਸੁਤੰਤਰ ਅਤੇ ਨਿਰਪੱਖ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ - ਸਪੈਸ਼ਲ ਡੀਜੀਪੀ ਅਰਪਿਤ ਸ਼ੁਕਲਾ |

जालंधर लोकसभा में मोदी की लहर जमीनी स्तर पर देखकर पार्टी की अप्रत्याशित जीत तय--आरती राजपूत






जालंधर (अरोड़) - भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती राजपूत ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से वो लगातार पार्टी की नीतियों के प्रचार के लिए जालंधर लोकसभा के सभी विधानसभा सीटों पर प्रवास कर रही है। जहां उन्होंने देखा कि जालंधर लोकसभा में मोदी जी की लहर जमीनी स्तर पर देखकर वो पूरी तरह आश्वस्त हो चुकी कि इस बार भाजपा के उम्मीदीवार की अप्रत्याशित जीत तय है। उन्होंने कहा कि जालंधर शहर से लेकर जालंधर ग्रामीण के लोगों की अब पहली पसंद बीजेपी बन चुकी है। उन्होंने बताया कि उनकी अलग अलग क्षेत्र की महिलाओं से बातचीत हुई जहां उन्होंने बताया कि कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के हित के लिए बहुत सारी जन् कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं और और वह सभी इस बार जालंधर लोकसभा में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करेगी। उन्होंने कहा कि लोगों का कहना है कि प्रदेश की मान सरकार में गुंडागर्दी, नशाखोरी पूरी तरह चरम सीमा पर है और झूठे सपनों से पंजाब की जनता को बेवकूफ बना रही है जिसे आने वाले समय में वोट न देकर सबक सिखाया जाएगा। आरती राजपूत जहां पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने स्तर पर अभी से लोकसभा चुनावों की तैयारी में डट चुकी हैं वही वह भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम भी बड़ी अच्छी तरीके से कर रही हैं।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar