(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ओफ़ होटल मैनज्मेंट में हिमाचली धाम का आयोजन






जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ओफ़ होटल मैनज्मेंट में हिमाचली धाम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा थे, उनका स्वागत , समूह  कॉलेज एम. डी. तथा  कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. संदीप लोहानी एवं अन्य स्टाफ मेंबर्स ने किया उन्होंने बताया की भारत के हर राज्य का अपना एक पारंपरिक स्वाद है। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश जो की पंजाब की सीमा से सटा हुआ है के खाने का भी स्वाद जादुई है। हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक भोजन को हिमाचली धाम कहा जाता है। हिमाचल के हर राज्य का अपना एक पारम्परिक भोजन है इसीलिए हिमाचल में कई तरह की धाम का आयोजन किया जाता है जिसमें कांगड़ी धाम, मंडी की धाम, चम्बा की धाम, बिलासपुर की धाम बहुत प्रासिध हैं ।

आज पारम्परिक भोजन को पदोन्नति करते हुए सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट  में बिलासपुरी धाम का आयोजन किया गया जिसमें बिलासपुर राज्य के मुख्य पकवान तेलिया दाल, आलू राजमा का मदरा, सेपु बड़ी, खट्टा, पलदा, चना दाल, माह की दाल और क़दू का मीठा बनाया गया। संस्थान की एच. ओ. डी  और ऐक्टिविटी कोर्डिनेटर कीर्ति शर्मा ने आए हुए अतिथियों को धाम की शुरुआत कब और कैसे हुई और हिमाचली धाम के विभिन्न व्यंजनों के बारे में बताया। इस धाम का आयोजन शेफ अखिल ठाकुर और शेफ़ सोरब शर्मा के नेतृत्व में किया गया और लेक्चरार विकास शर्मा के नेतृत्व में अतिथियों को पारम्परिक तरीक़े से परोसा गया। संस्थान के प्रधानाचार्य डा. संदीप लोहानी ने धाम की तैयारी और इसे कैसे बांटा जाता है, सब को बताते हुए कहा कि कैसे इस भोजन  के माध्यम से समाज को जोड़ के रखा जा सकता है।

इस धाम को परंपरागत तरीक़े से टोर से बने हुए पत्तों में बांटा गया जिससे की इसका स्वाद और भी बढ़िया बना रहे। आए हुए अतिथियों ने धाम का आनंद लिया और साथ ही साथ इस पारम्परिक भोजन के स्वाद की खूब प्रशंसा भी की।  इस अवसर पर मुख्य रूप से मनीष गुप्ता, शुभम, रमन, गगन, रवि, विनय आदि मौजूद रहे।  ग्रुप के चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने इंस्टिट्यूट के इस प्रयास की सराहना की और सलाह दी की ऐसे ही भविष्य में भी भारत के अलग-अलग राज्यों के  पारम्परिक भोजन से इस मॉडर्न समाज को अवगत करवाया जाए ताकि वो अपनी संस्कृति से जुड़े रहे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar