(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर रखा जाएगा आदमपुर एयरपोर्ट का नाम --सुशील रिंकु | प्रेमिका माही ने स्कूल में 91% नंबर हासिल करके स्कूल व मां-बाप का नाम किया रोशन | भारत-नाइजीरिया संयुक्त व्यापार समिति का दूसरा सत्र अबुजा में आयोजित हुआ | हल्का नकोदर के नूरमहल में सुशील रिंकू के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन | प्रेस की स्वतंत्रता के सामने आने वाली चुनौतियों का मिलकर सामना करने का आह्वान |

बी.बी.के डी.ए.वी काॅलेज फाॅर विमेन में पूर्व यू.एस. एम्बेसडर तरनजीत सिंह सन्धु के साथ इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन






अमृतसर (प्रतीक) :- बी.बी.के डी.ए.वी काॅलेज फाॅर विमेन, अमृतसर के एन एस एस युनिट द्वारा पूर्व यू.एस. एम्बेसडर तरनजीत सिंह सन्धु के साथ इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया गया। भारतीय विदेश सेवा में एम्बेसडर संधु का करियर अत्यंत शानदार रहा है। यू.एस मामलों में आप भारतीय राजदूतों में सबसे अधिक अनुभवी राजदूत रहे हैं तथा भारतीय मिशन के अन्तर्गत वाश्ंिागटन डी सी में आप दो बार कार्यरत रहे हैं। अपने स्वागत सम्बोधन में प्रिंसिपल डाॅ. पुष्पिंदर वालिया ने कहा कि एम्बेसडर तरनजीत सिंह सन्धु ने पूरे विश्व में अमृतसर शहर और देश को सम्मान दिलवाया है। उन्होंने कहा कि सन्धु के व्यापक अनुभवों से व्यवाहारिक शिक्षा लेना हमारा सौभाग्य है। नारी सशक्तिकरण का एकमात्र साधन केवल शिक्षा ही है, जो समाज में उसे सम्मानजनक स्थान दिलाने में सहायक है। 

एम्बेसडर सन्धु ने युनाइटड स्टेटस में दो अलग प्रशासक डोनाल्ड ट्रम्प एवं जो बायडन के साथ काम करते हुए छात्राओं के साथ अपने अनुभव सांझा किए। उन्होंने छात्राआंे को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम करना चाहिए क्योंकि आप सभी में असाधारण क्षमता है और आप समाज को श्रेष्ठ बनाने में अपना योगदान दे सकती हैं। उन्होंने बताया कि विश्व अनगिनत अवसरों से भरा पड़ा है, आवश्यकता है उन्हें ढूंढने एवं उनका सही उपयोग करने की। डाॅ. प्रियंका बस्सी ने मंच संचालक किया और अंत में डाॅ. सिमरदीप, डीन अकादमिक ने सभी का आभार ज्ञापित किया। इस सत्र में 100 के लगभग छात्राओं और अन्य फैकल्टी मैंबर्स ने भाग लिया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar