(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

जालंधर लोकसभा हल्के के फिल्लौर विधानसभा में भाजपा का किला हुआ और ज्यादा मजबूत,कांग्रेस छोड़कर सैकड़ो परिवारों ने भाजपा की ज्वॉइन | एडवोकेट विकास भारद्वाज जिला भाजपा लीगल सैल के को-कन्वीनर नियुक्त | एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने सीखे होम डेकोर विद वेस्ट मैटेरियल की विभिन्न विधियां | एपीजे स्कूल टांडा रोड, जालंधर की जानवी शर्मा ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया | डीएवी कॉलेज जालंधर में सीएसएस बैटल्स, वेब डिजाइनिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |

डीएवी कॉलेज जालंधर में शहीदी दिवस मनाया गया






जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी कॉलेज जालंधर की एनएसएस इकाई ने देश के शहीदों को याद करते हुए शहीदी दिवस मनाया। यह दिन सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले व्यक्तित्व महात्मा गांधी को समर्पित है। इस दिन उन वीर सैनिकों को भी श्रद्धांजलि दी जाती है जिन्होंने अपनी मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस अवसर पर एनएसएस समन्वयक डॉ. साहिब सिंह ने स्वयंसेवकों के साथ अपने विचार साझा किए और कहा कि यदि हम वास्तव में अपने देश से प्यार करते हैं तो हमें अपने देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझना होगा। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने जहां अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए, वहीं अपने देश के शहीदों के बलिदान को सदैव अपने मन में याद रखकर देश के प्रति समर्पण का संकल्प भी लिया। इस खास दिन पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सराहनीय कार्य बताया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar