(Date : 06/May/2424)

(Date : 06/May/2424)

एच.एम.वी. की बी.ए. सेमेस्टर-6 की छात्रा ने बढ़ाई कॉलेज की शान | डीएवी यूनिवर्सिटी में "शिंदा शिंदा नो पापा" की स्टार कास्ट ने किया स्टूडेंट्स का मनोरंजन | डीएवी कॉलेज जालन्धर के नवनियुक्त उप-प्राचार्य व कुलसचिव ने कार्य भर ग्रहण किया | अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने अंध विद्यालय एंव संजीवनी होम मॉडल टाउन में फल ,पंखे एंव राशन सामग्री भेंट की* | एच.एम.वी. की बी.ए. (साइकोलॉजी ऑनर्स) सेमेस्टर-5 की छात्राओं ने पाई यूनिवर्सिटी पोजीशन |

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति जालन्धर की छमाही बैठक का आयोजन






बैठक की अध्यक्षता कोमल जोगपाल, प्रधान आयकर आयुक्त-I  ने की

जालंधर (अरोड़ा) :- नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, जालन्धर की छमाही बैठक का आयोजन होटल सेखों ग्रांड में किया गया। इस में जालन्धर के सभी कार्यालयों/निगमों/उपक्रमों के कार्यालय प्रमुखों तथा राजभाषा अधिकारियों ने भाग लिया| बैठक की अध्यक्षता कोमल जोगपाल, प्रधान आयकर आयुक्त-I, जालन्धर ने की। इस मौके दूरदर्शन जालंधर से संजय काज़ी डीडीजी (इ), सुनिल कुमार यादव, हिंदुस्तान पेट्रोलियम से वनय सिंह विशेष रूप से मौजूद थे। बैठक का संचालन नराकास की पूर्व सदस्य सचिव श्रीमती सुषमा गुप्ता द्वारा किया गया। कोमल जोगपाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि नराकास की बैठक का नियमित आयोजन इस बात को रेखांकित करता है कि नराकास, गृह मंत्रालय राजभाषा के प्रति बहुत सचेत है। उन्होंने राजभाषा का प्रचार प्रसार बढ़ाने में सक्रिय बने रहने पर बल दिया।

अध्यक्ष महोदया ने छमाही रिपोर्ट में पाई गई कमियों को दूर करने का प्रयास करने के लिए कहा। उन्होंने सभी सदस्यों को अपने अपने कार्याल्रयों के कम्प्यूटरों में यूनिकोड साफ्टवेयर अपलोड करवाकर अपने कार्याल्रयों का काम हिन्दी में करनें की सलाह दी| उन्होंने सभी सदस्यों को राजभाषा कार्यान्वयन के लिए समन्वित प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में विभिन्‍न कार्यालयों से प्राप्त तिमाही प्रगति रिपोर्टों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा राजभाषा विभाग से प्राप्त सूचनाएँ दी गई। बैठक में सर्वहितकारी स्कूल, जालन्धर के बच्चों द्वारा गीत तथा समूह नृत्य प्रस्तुत किए गए। अंत में सुशील कुमार, प्राध्यापक, केन्द्रीय विद्यालय न.01, जालन्धर छावनी ने अध्यक्ष महोदया एवं विभिन्‍न कार्यालयों से आए सभी कार्यालय प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिकारियों का धन्यवाद किया गया। 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar