पीएम श्री के वि 2 में पराक्रम दिवस का आयोजन
जालंधर (अरोड़ा) :- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, जालंधर छावनी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में प्राचार्य रविंदर कुमार के निर्देशन में मनाया गया। उप प्राचार्य कुलदीप सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और छात्रों को नेताजी के आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रोत्साहित किया। छात्रा प्रियंका ने गोपालदास व्यास की कविता खूनी हस्ताक्षर का वाचन करके नेताजी के शौर्य को रेखांकित किया।
इतिहास शिक्षिका रूबी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और योगदान पर अपने विचार व्यक्त करते हुए नेताजी के साहसिक कार्यों के बारे में बताया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पेंटिंग बनाकर अपने भावों को अभिव्यक्त किया। अंत में नीरू ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।