(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर रखा जाएगा आदमपुर एयरपोर्ट का नाम --सुशील रिंकु | प्रेमिका माही ने स्कूल में 91% नंबर हासिल करके स्कूल व मां-बाप का नाम किया रोशन | भारत-नाइजीरिया संयुक्त व्यापार समिति का दूसरा सत्र अबुजा में आयोजित हुआ | हल्का नकोदर के नूरमहल में सुशील रिंकू के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन | प्रेस की स्वतंत्रता के सामने आने वाली चुनौतियों का मिलकर सामना करने का आह्वान |

जालंधर के भाजपा नेताओ ने केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल से ई.एस.आई हॉस्पिटल को अपग्रेड करने व गुरुनानक पूरा फाटक बनवाने की अपील






भाजपा जालंधर इ.एस.आई हॉस्पिटल की कैटेगरी चेंज कर मॉडल बनवा लाखो कर्मचारी एवं उनके परिवारों को अच्छा व सस्ता इलाज माहिर डॉक्टरो के माध्यम से करवायेगी-सुशील शर्मा 

पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया ने गुरुनानक पूरा फ़्लाइओवर पास करवाया पर बेरी और रमन अरोड़ा नही बनवा पाये-अशोक सरीन हिक्की

पंजाब सरकार फेल लदेवाली,गुरुनानक पूरा,चुग्गीत्ति के लोगो को सुविधा देने के लिए भाजपा की केंद्र सरकार का रेल मंत्रालय सारा खर्च कर ओवरब्रिज बनवा लोगो को सुविधा देगा-राजेश कपूर

जालंधर (अरोड़ा) :- आज भाजपा जालंधर शहरी के प्रधान सुशील शर्मा की अध्यक्षता मे जिला भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर व स्पोक्समैन सन्नी शर्मा ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से दिल्ली मे मिले।वहा भाजपा नेताओ ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को अवगत करवाया कि क़रीब 7 वर्ष पहले केंद्रीय विधानसभा के  गुरु नानक पूरा, चुगिट्टी, करोल बाग, नंगलशामा जैसे दर्जनों इलाको के हजारो लोगो को सुविधा देने के मकसद से केंद्र की मोदी सरकार ने गुरु नानक पूरा फाटक पर फ्लाईओवर बनाने की इजाज़त पंजाब सरकार को दे दी थी और तय हुआ था कि फ्लाइओवर बनाने के आधे पैसे रेल मंत्रालय देगा बाकी पंजाब सरकार देकर ओवरब्रिज का निर्माण करवा लोगो को लाभ देगी। परंतु पिछले 7 वर्षों मे कांग्रस समेत आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ना तो गुरुनानक पूरा फ्लाइओवर बना सकी नाही मोदी सरकार के रेल मंत्रालय से उसके हिस्से के पैसे आ जाने के बावजूद पंजाब सरकार अपने शेयर के पैसे नही दे सकी जिसके चलते आज तक फ़्लाइओवर नही बना है। जिसको लेकर जालंधर के भाजपा नेताओ ने केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल से गुरुनानक पूरा फाटक बनवाने व ई.एस.आई हॉस्पिटल को अपग्रेड करने की अपील कर दी है। जिसको लेकर भाजपा नेताओ ने लिखित पत्र केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को दे दिये है। इस बारे जानकारी देते जालंधर भाजपा के प्रधान सुशील शर्मा ने बताया कि भाजपा जालंधर के इ.एस.आई हॉस्पिटल की कैटेगरी चेंज कर मॉडल बनवा लाखो कर्मचारी एवं उनके परिवारों को अच्छा व सस्ता इलाज माहिर डॉक्टरो के माध्यम से करवायेगी। सुशील शर्मा ने यह भी बताया कि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भी तुरंत कारवाई कर इ.एस.आई में रीजनल मैनेजर को हॉस्पिटल की मॉडर्न कर कैटेगरी चेंज करने की कारवाई शुरू करने के  निर्देश दे दिये है। क्यूकी केंद्र सरकार के करोड़ो रुपए से शहीद ऊधम सिंह नगर मे बनी ई.एस.आई हस्पताल भी बिना डॉक्टर स्टाफ समेत बिना इलाज के चल रहा है। जिसकी वजह से फैक्ट्री एवं अन्य स्थानों पर काम करने वाले कर्मचारियों को लाभ नही मिल रहा है। इस विषय पर बात करते भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि लदेवाली, क़रोल बाग, चुगिट्टी, रेल विहार, कोटराम दास जैसे इलाको को सुविधा देने के लिए भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने गुरुनानक पूरा फ़्लाइओवर पास करवाया पर कांग्रस के विधायक रजिंदर बेरी और मौजूदा आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा नही बनवा पाये है।क्यूकी आर.ओ.बी बनाने के लिए भाजपा की केंद्र मोदी सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा पैसे देने के बावजूद पंजाब सरकार द्वारा सात सालो मे दो विधायकों समेत दो राजनीतिक दलों की पंजाब सरकार भी गुरु नानक पूरा फाटक पर ओवर ब्रिज बनवाने मे राज्य सरकार के हिस्से वाले पैसे नही दे सके। इसीलिए कांग्रस व आम आदमी पार्टी दोनों जालंधर केंद्रीय विधानसभा मे लोगो को सुविधा देने मे फेल साबित हो गये है। वही पंजाब सरकार पर हमला बोलते हुए महामंत्री राजेश कपूर ने बताया लोगो को सुविधा देने मे फेल पंजाब सरकार फेल लदेवाली, गुरुनानक पूरा, चुग्गीत्ति के लोगो को सुविधा देने के लिए अब भाजपा की केंद्र सरकार का रेल मंत्रालय सारा खर्च कर ओवरब्रिज बनवा लोगो को सुविधा देगा। जिसके लिये रेल विभाग ने भी पंजाब सरकार को सरकारी पत्र निकल दिया है कि गुरु नानक पूरा फ्लाइओवर बनाने का सारा एस्टिमेट बनाने का लिखित पत्र निकाला और बता दिया कि सारा पैसा रेल मंत्रालय देगा। परंतु अब भी पंजाब सरकार इस मामले मे सुस्त नजर आ रहे है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar