(Date : 07/May/2424)

(Date : 07/May/2424)

हल्का फिल्लौर के गढ़ा रोड में सुशील रिंकू के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन | नॉर्थ हल्के के किशनपुरा और संतोखपुरा में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठक का हुआ आयोजन | राष्ट्रीय सुशासन केंद्र ने मसूरी में तंजानिया के अधिकारियों के लिए सार्वजनिक कार्यों की परियोजना और जोखिम प्रबंधन पर दो सप्ताह का क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया | मां के समर्पण बलिदान को डिप्स के विद्यार्थियों ने किया नमन | सीटी यूनिवर्सिटी में पिटारा प्रीमियर नाइट्स का आयोजन |

नेहरू हॉकी टूर्नामेंट में भाग लेने वाले कैडेटों को सम्मान






जालंधर (अरोड़ा) :- डारेक्टर जनरल एन.सी.सी. की अंडर-15 हॉकी टीम को 2 पंजाब एन.सी.सी. बटालियन, जालन्धर में सम्मानित किया गया, जो प्री. क्वॉर्टर फाइनल में विजयी रहे। कैडटों को नेहरू कप मेनेजमेंट दिल्ली के सर्टिफिकेट, ट्रेकसूट और हॉकी बांटे गये। कर्नल विनोद जोशी ने बताया अन्डर-15 टीम के 16 खिलाडियों में से कैडेट विमलेश, कैडेट कीरतप्रीत सिंह और कैडेट पवन कुमार को विभिन्न मैचों मे बेहतरीन प्रदर्शन के लिये हॉकी कप के डारेक्टर द्वारा 'मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी' के रुप में सर्टिफिकेट और हॉकी पुरुस्कार स्वरूप दिये गये। कर्नल विनोद जोशी ने बताया नेहरू हॉकी कप अंडर-15 राष्ट्र का सबसे बडा टूर्नामेंट है जिसमें 36 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के मैच 12 अक्टूबर 2023 से शुरू हुये जो शिवाजी स्टेडियम दिल्ली में खेले गये। डी.जी. एन.सी.सी. अन्डर-15 की टीम का पहला मैच एस.एन.बी.पी. पुणे के साथ हुआ। स्कोर 25-1 के साथ एन.सी.सी. विजयी हुई।

दूसरा मैच जे.बी. शाह इग्लिस स्कूल, मोडेसा गुजरात के साथ हुआ। डी.जी. एन.सी.सी. टीम 16-1 से विजयी हुई। तीसरा मैच सेंट एग्नेस स्कूल देहरादुन के साथ हुआ और डी.जी. एन.सी.सी. टीम 9-1 से विजयी हुई। प्री क्वार्टर हॉकी मैच चरखी दादरी हरियाणा की टीम के साथ हुआ और कड़े सघर्ष के साथ 1-3 से एन.सी.सी अन्डर- 15 क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गई। बिग्रेडियर अजय तिवारी, सेना मेडल, ग्रुप कमॉडर, एन.सी.सी. जालन्धर ने बताया ये हमारे लिये बहुत गौरव की बात है कि केवल 5 माह के कडे परिश्रम और टीम भावना के साथ डी.जी. एन.सी.सी. टीम नेहरू कप के प्री क्वार्टर फाइनल तक पहुंची है और राष्ट्र के प्राफेशनल टीमों के साथ कड़ा मुकाबला किया। अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी कोच सरदार कुलवीर सिहं, टीम मैनेजर सुबेदार सुखदेव सिहं, डिप्टी मैनेजर हवलदार तिलक राज और डिप्टी मैनेजर हवलदार राजविन्दर सिहं को पुरूस्कार और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह मे बटालियन सेना प्रशिक्षक और सिविल स्टॉफ शामिल रहे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar