(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर रखा जाएगा आदमपुर एयरपोर्ट का नाम --सुशील रिंकु | प्रेमिका माही ने स्कूल में 91% नंबर हासिल करके स्कूल व मां-बाप का नाम किया रोशन | भारत-नाइजीरिया संयुक्त व्यापार समिति का दूसरा सत्र अबुजा में आयोजित हुआ | हल्का नकोदर के नूरमहल में सुशील रिंकू के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन | प्रेस की स्वतंत्रता के सामने आने वाली चुनौतियों का मिलकर सामना करने का आह्वान |

एच.एम.वी. की पैरा कैनोइंग की खिलाड़ी प्राची यादव को मिला प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार






जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की पैरा कैनोइंग की खिलाड़ी प्राची यादव ने प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार प्राप्त कर गौरवान्वित किया है। यह पुरस्कार प्राची के पूर्ण समर्पण, सर्वश्रेष्ठ कला और बेजोड़ खेल भावना का प्रतीक  है। गर्व से गद्गद् होते हुए प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने प्राची यादव को इस अविस्मरणीय पल के लिए बधाई दी। प्राचार्या डॉ. सरीन ने कहा कि प्राची की प्राप्तियों ने न केवल उसका कद ऊंचा किया है बल्कि एचएमवी की चमक में भी निखार ला दिया है। उन्होंने प्राची के समर्पण, दृढ़ता व अदमय भावना के लिए उसकी प्रशंसा की जिसके कारण प्राची अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाई। प्राची यादव ने हाल ही में एशियन पैरा गेमका 2023 चााइना में गोल्ड व सिल्वर मैडल जीतकर अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भी प्राची यादव की उपलब्धियों के लिए अपने फेसबुक पेज से उसे बधाई दी। एचएमवी परिवार को प्राची की उपलब्धि पर गर्व है। पूरे एचएमवी परिवार ने प्राची को बधाई दी। प्राची यादव सभी युवा खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। डीएवी कॉलेज प्रबंधकत्र्री समिति के प्रधान पदमश्री डॉ. पूनम सूरी व चेयरमैन लोकल एडवाइकारी कमेटी जस्टिस (रिटा.) एन.के. सूद ने भी प्राची को शुभकामनाएं दी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar